गुरुवार, 6 अप्रैल 2017

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लाल बिहारी लाल के कुछ दोहे

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर
लाल बिहारी लाल के  कुछ दोहे



खान-पान की कमी से, रोज बिमारी होय।
खाना खाओं समय पर,रोग कभी ना होय।1।

रात को सोना जल्दी,सुबह करो ना देर।
वरना कोई रोग अब , लेगा तुमको घेर ।2।

हाथ खाने से पहले ,मुँह खाने के बाद।
निश-दिन धोना सीख लो,जीवन रहे अबाद।3।

मेहनत करना सीखों , रोग रहे तब दूर।
जीवन हो आनंदमय,काया सुख भरपूर।4।

रोना-धोना छोड़ के ,सीखों करना माफ।
रोग लालउसी दिन से ,हो जायेगा हाफ।5।

ब्यस्त रहो मस्त रहो,फटके ना तब रोग।
लालसंग-संग मिल के,जीवन को लो भोग।6।

परम साध संतोष है, सब साधों में खास।
लाल अमल कर देख लो, जीवन आये रास।7।

हरा साग सब्जी खाओं.,रहो सुखी दिन रात।
निश दिन रोग दूर रहे,लालमिले सौगात।8।

* सचिव-लाल कला मंच, नई दिल्ली

फोन-9868163073 या 7042663073

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें