शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2016

दीपावली पर कविता- दो-दो दीप जलायें आज

दो-दो दीप जलायें आज
            **लाल बिहारी लाल

दो-दो दीप जलायें आज
खुशियों बरसे सारी रात I

एक दीप हो अपने लिये
दूजे हो पडोसी के हाथ
एक दीप दीन-दुखियो खातिर
दूजे हो अमिरों के साथ ।
दो-दो दीप जलायें आज......

एक दीप से दूर अंधेरा
दूजे करे भाईचारे की बात
एक दीप से रौशन घर–आंगन
दूजे से रौशन जग-संसार।
दो-दो दीप जलायें आज......

एक दीप से जले बुराई
दूजे से फैले अच्छाई
आस-पास हो साफ सफाई
दिग-दिगंत फैले यह बात
दो-दो दीप जलायें आज.......


एक तो दूर पटाखों से
दूजे दूर चीनी लाइटों से
दीप जलायें मिट्टी का
दे लाल को ये सौगात
दो-दो दीप जलायें आज......



सचिव-लाल कला मंच,नई दिल्ली-44


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें